Adarsh Rai: The Wonderful journey of Award Winning Film Director and Captivating Storyteller

Hi Adarsh Rai ji, 

You are an Award-winning Independent Indian Filmmaker with great experience of film Direction ,Storytelling and Screenplay Writing along with Film Editing . You are one of the most sought after film critics at  thefilmreview.in

It's an honour to have you on my "Leslie Show", I have "Leslie's Burning Questions" for you to answer

1-How would you describe yourself in 3 words

Adarsh Rai- मेरा मानना है कि एक आदमी को तीन शब्दो मे बयान करना उसके जीवन और ब्यक्तित्व को जंजीरो में बांधने जैसा है क्योंकि आप स्वयं में अनंत होते है जो कि समय के साथ प्रगतिशील और परिवर्तनशील होते है । खैर आजतक की जिंदगी के हिसाब से अगर मुझे अपने आप को तीन शब्दो मे डिस्क्राइब करना हो तो वह है 
1- प्रगतिशील जुझारू 
2-महत्वकांक्षी 
3-चिंतनशील 

2- Where are you from , which 3 cities/countries you love to travel to and why

Adarsh Rai- मैं उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का रहने वाला हु और घूमना मुझे पसंद नही है , लेकिन मैं कोई भी जगह जो प्रकृति और पहाड़ो से ढकी हुई हो जैसे कि हिमालय वँहा जाना पसंद करूँगा । इसकी वजह है मेरा प्रकृति प्रेमी होना । 

3-How would you describe your Life-journey so far. Did you ever feel like an outsider? 

Adarsh Rai- मेरी अबतक की जीवनयात्रा बहुत ही रोमांचक और खुशमय रही है ।
देखिए ब्यक्ति को हमेशा खुद पर भरोसा होना चाहिए और उसको उसके टैलेंट के प्रति हमेशा ईमानदार होना चाहिए और हमेशा खुद को अपग्रेड करना चाहिए । इससे आपकी काबिलियत बढ़ती है और फिर उसी के अनुरूप आपकी डिमांड भी । मुझे कभी आउटसाइडर जैसा फील नही हुआ है ।

4- what's the first thing you would do once the Lockdown is lifted

Adarsh Rai- मेरी बहुप्रतीक्षित वेबसीरीज “हाइस्कूल एमएमस” की शूटिंग स्टार्ट करूँगा जिसका इंतज़ार मैं पिछले पांच महीने से कर रहा हु .

5-What's the first thing you do when you wake up

Adarsh Rai- सुबह उठने के तुरंत बाद मैं अपने पोजिटिव अफ़रमेसन के जरिये अपने सबकोंसीयस माइंड को उर्जा भेजता हु जिससे पूरा दिन अच्छा जाता है |

6-You are a success story , what's a normal day schedule like in your life...(the way it was before lockdown and currently during lockdown)

Adarsh Rai- मैं सुबह उठने के साथ ही सेल्फ इम्प्रोव्मेंट पर फोकस्ड चीजो पर ज्यदा ध्यान देता हु | फ़िलहाल मैं अपनी वेबसेरिज “हाई स्कूल एमएमएस” की प्री -प्रोडक्शन में ब्यस्त हु | सभी क्रिएटिव और नॉन क्रिएटिव डिपार्टमेंट के साथ मीटिंग से फुरसत मिलते ही मैं टेक्निकल मगजिन पढता हु और समय मिलने पर फिल्म मेकिंग से सम्बन्धित वीडियोस देखता हु जिनसे अपना नॉलेज इमप्रोव होता है और चीजो को समझने का दायरा भी बढ़ता है | अगर एक लाइन में बात करे तो मैं अपना समय खुद को अपग्रेड करने में लगाता हु |

7-What are your fav childhood memories

Adarsh Rai- हा हा , बचपन मेरा जोरदार रहा है बहुत सारी यादे है उनमे से किसी एक को फेवरेट बनाऊंगा तो दूसरी यादे बुरा मान जायेगी |
( हा हा ...ये फ़िल्मी हो गया )

8-What comes to your mind when I say the word "Family"

Adarsh Rai- अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फैमिली मूवी लेकिन अगर परिवार की बात करे तो मुझे सुकून , सम्मान और हौशले की अनुभूति होती है |

9-What's the best compliment you have ever received

Adarsh Rai- जब मेरी वेबफिल्म देखने के बाद मेरे बड़े भाई ने बोला था कि यह अनुराग कश्यप की फिल्म लग रही थी वह मेरे लिए एक बड़ा कॉम्पलिमेंट था ।

10-What's the most memorable day of your life

Adarsh Rai- अबतक की लाइफ में बहुत सारे दिन ऐसे है जो मेमोरेबल है लेकिन लाइफटाइम मेमोराब्ले जैसा फ़िलहाल कुछ नही है |

11- What's your favourite quote

Adarsh Rai- पहला – जो होता है अछे के लिए होता है 

दूसरा - यह मेरा ही कोट है " मुश्किले मौका होती है "

इन दोनों कोट पर मैं अपनी जिन्दगी जीता हु |

12-What's your fav food/drink

Adarsh Rai- यह निर्भर करता है , चुकी मैं पंद्रह साल की उम्र से ही होस्टल में रहा हु इसलिए ऐसा कुछ नही है जो मुझे फेवरेट हो मुझे सब अच्छा लगता है । लेकिन मैंने देखा है बहुत सारे लोग खाने-पीने को लेकर ज्यादा शौकीन होते है जो कि अच्छी बात है पर दुर्भाग्यवश मैं ऐसा नही हु । हालाँकि मुझे लिट्टी-चोखा बेहद पसंद है यह यूपी -बिहार का वर्ल्ड फेमस व्यंजन है |

कुछ लोग खाने के लिए जीते है और मैं सिर्फ जीने के लिए ही खाता हूं

13-Who or what inspires you to keep progressing and succeeding in life

Adarsh Rai- एक गाना है “तूफान और दीया (१९५६) ” फ़िल्म का 
जिसके बोल है "ये कहानी है दिये और तूफान की " इसमें एक ताकतवर तूफान को कमजोर दिये से लड़ते हुए दर्शाया गया है । जिसके आखिरी में जीत दिए कि होती है क्योंकि वह खुद की ईमानदारी , मेहनत ,काबिलियत और लगन पर भरोशा रखता है और आखरी सांस तक तूफान का मुकाबला करता है । 
यह हो सकता है आपको ह्यपोथेटिकल लगे लेकिन जब भी मुझे लो फील होता है मैं यह गाना जरूर सुनता हूं और दिये और तूफान की लड़ाई को अपने अंतर्मन में सोचता हूं , फिर पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है। 

14-How do you handle moments of defeat, failure, rejection.

Adarsh Rai- मेरी जिंदगी की यही सीख है कि 

जब कोई आदमी फेल होता है तो असल मे उसे पास होने या जीत जाने का एक अनुभव प्राप्त होता है । बाकी में अपना ही कोट फॉलो करता हु जिसको मैने पूरी तरह अपने जिंदगी में अपना लिया है|
कोट - मुश्किले मौका होती है 

15-What makes you the happiest

Adarsh Rai- जब मैं कोई भी क्रिएटिव वर्क करता हु में सबसे ज्यादा खुश महशुश करता हु । जैसे कहानी लिखना , स्केचिंग करना , शूटिंग करना ,एडिटिंग करना ..

या अकेले किसी शांत जगह में जाकर पेड़ो के बीच में बैठना 

16-Your fav top 5 books

Adarsh Rai- किताबे तो सभी अछि होती है  लेकिन अगर उनमे से पांच की बात करू तो .
मोंक हूँ सोल्ड हिज फेरारी (रोबिन शर्मा )
 पावर ऑफ सुबकॉन्सियस माइंड 
 द एलकेमिस्ट
    4,5-    अमिश त्रिपाठी की सभी किताबे 

17-Your Fav top 5 movies/series/tvshows

Adarsh Rai- मूवी-
1-गैंग ऑफ वासेपुर (अनुराग कश्यप ,डायरेक्टर)
2- साइको (हिचकॉक, डायरेक्टर)
3- जैंगो (टेरिनटिनो,डायरेक्टर)
4- गॉडफादर ( फ्रांसिस फोर्ड कॉप्पोला ,डायरेक्टर)
5-सरकार (रामगोपाल वर्मा ,डायरेक्टर)

सीरीज –
१-नार्कोस
२- स्ट्रेंजर थिंग्स
३-शेरलाक
४- सेक्रेड गेम्स
५ – मिर्ज़ापुर 

18-When's your bday, what's a normal Birthday like every year

Adarsh Rai- मैं सोसल बर्थडे नही मानता क्योंकि मुझे झूठी तालिया ,फेक स्माइल और मतलबी लोगो का घेरा पसंद नही है । 
मैं मेरे बर्थडे के दिन आराम से उठता हु । फोन पर मम्मी पापा और भाई बहन से बात करता हु । मंदिर जाता हूं और नए कपड़े पहनता हु और मिठाई खाता हूं और जो भी मन करता है वो करता हु ।

19-Where do you see yourself in 5 years

Adarsh Rai- मेरी फिल्मो को दो नेशनल अवार्ड मिल चुके होंगे और मैं एक सम्माननीय श्रेष्ठ फ़िल्म डायरेक्टर के तौर पर स्थापित हो चुका हूं ।

20-What are your social media handles

Adarsh Rai-  Facebook

Comments

Popular posts from this blog

Leslie interviews Shakespeare

Whitney Houston - Goddess of Pristine Vocals

Actor Shakespeare King America Trip photos